Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
PRATAPGARH NEWS: टिन शेड लगाने के विवाद में हुई मारपीट की घटना को लेकर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। सांगीपुर थाना क्षेत्र के शाहबरी भाटन का पुरवा गांव की ममता पत्नी महेश कुमार विश्वकर्मा ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि बीती बीस फरवरी को उसने घर पर टिन शेड लगाने के लिए कटरिया उदयपुर निवासी अपने रिश्तेदार बृजेश विश्वकर्मा व विशेषरगंज अमेठी निवासी नीरज विश्वकर्मा को बुलाया था। आरोप है कि गांव के रोहित उर्फ सूर्यप्रकाश, सूरज उर्फ चंद्रप्रकाश व दीपक शर्मा पुत्रगण जयश्याम शर्मा ने रंजिशन बृजेश व नीरज को तेलियानी गांव के पास जबरन रोककर मारापीटा व जान से मारने की धमकी दी। एसओ गौरव त्रिवेदी का कहना है कि जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।