जस्टिस एएन वर्मा एकादश को मिली जीत

फोटो-वर्तुल शुक्ला को मैन ऑफ द मैच देते अर्जुन अवार्डी अभिन्न श्याम गुप्ता

PRAYAGRAJ NEWS:  जस्टिस एएन वर्मा एकादश ने चीफ जस्टिस एचएन सेठ एकादश को 48 रन से हराकर आनंद शुक्ला एवं मुश्ताक अली ट्रॉफी के लिए खेली जा रही संगम प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता में पूरे अंक प्राप्त किये। इस जीत में वर्तुल शुक्ला (67 रन, 62 गेंद, 8 चौके एवं एक विकेट) की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
केपी कॉलेज मैदान पर शनिवार को खेले गए मैच में टॉस जीतकर पहले खेलते हुए जस्टिस एएन वर्मा एकादश ने 40 ओवर में 6 विकेट पर 264 रन (वर्तुल शुक्ला 67, अंकित यादव 60, मनु राजा 38, शहजाद अहमद 19, मोहम्मद अरमान 15, राहुल निषाद 2/56, प्रिंस पटेल 2/59, अभिनव सिंह 1/34) बनाए। जवाब में चीफ जस्टिस एचएन सेठ एकादश की टीम 40 ओवर में 9 विकेट पर 216 रन (सत्येंद्र यादव व आदित्य कुमार 52-52, शिवांश 34, वीर प्रताप 26, कुणाल मिश्रा 3/24, अभिनव तिवारी 2/29, रोहित राजपाल, दिव्यांश त्रिपाठी, मनु राजा व वर्तुल शुक्ला एक-एक विकेट) ही बना सकी। वर्तुल शुक्ला को पूर्व ओलंपियन एवं अर्जुन अवार्डी अभिन्न श्याम गुप्ता ने मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *