डीएम के निर्देश पर रुका भोगांव–पचेवरा मार्ग निर्माण शुरू

MIRZAPUR NEWS:  काश्तकारी और चकरोड की सीमा विवाद में फंसा भोगांव–पचेवरा मार्ग का निर्माण कार्य आखिरकार प्रशासनिक पहल से शुरू हो गया। जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार के निर्देश पर एसडीएम सदर गुलाब चन्द्र ने मौके पर पहुंचकर राजस्व और पुलिस टीम की मौजूदगी में विवाद का समाधान कराया। जानकारी के अनुसार,मिट्टी का कार्य सीमा विवाद के कारण लंबे समय से रुका हुआ था, जिससे ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी हो रही थी। शनिवार को एसडीएम सदर ने नायब तहसीलदार, राजस्व निरीक्षक, थाना प्रभारी, पुलिस बल, पीडब्ल्यूडी अधिकारियों, लेखपाल, ग्राम प्रधान और संबंधित किसानों के साथ बैठक कर दोनों पक्षों की सहमति से सीमांकन स्पष्ट कराया। सहमति बनने के बाद लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने तत्काल प्रभाव से सड़क निर्माण का कार्य पुनः प्रारंभ कर दिया। निर्माण कार्य शुरू होने पर ग्रामीणों ने प्रशासन के प्रयासों की सराहना कर खुशी जताई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *