ऑनलाइन व्यापार के नियमन की मांग, व्यापार मंडल ने सांसद को सौंपा ज्ञापन

FATEHPUR NEWS:  उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल जिला फतेहपुर के पदाधिकारियों एवं व्यापारियों ने ऑनलाइन व्यापार के अनियंत्रित विस्तार पर चिंता व्यक्त करते हुए सख्त कानून बनाए जाने की मांग उठाई। इस संबंध में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को संबोधित ज्ञापन सांसद नरेश उत्तम पटेल को सौंपा गया। जिलाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद मिश्र, चेयरमैन बिन्दा प्रसाद अग्रहरि, जिला महामंत्री दयाशंकर गुप्ता, हिदायतुल्लाह उर्फ सईद खां (कोषाध्यक्ष), संरक्षक वेद प्रकाश गुप्ता, उपाध्यक्ष हरी प्रसाद गुप्ता, नगर अध्यक्ष गुलज़ार सिंह, महामंत्री मनोज सिंह, जिला अध्यक्ष युवा समीर अग्रहरि, महामंत्री श्रीकांत मिश्र, जिला उपाध्यक्ष युवा शिव अग्रवाल सहित अनेक पदाधिकारी एवं व्यापारी उपस्थित रहे। व्यापारियों का कहना है कि अनियंत्रित ऑनलाइन कारोबार के कारण फुटकर व्यापारियों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। उन्होंने मांग की कि छोटे व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए स्पष्ट एवं कड़े प्रावधान लागू किए जाएं, जिससे स्थानीय बाजार और पारंपरिक व्यापार सुरक्षित रह सके। ज्ञापन सौंपते हुए व्यापार मंडल पदाधिकारियों ने कहा कि यदि आवश्यक कदम नहीं उठाए गए तो भविष्य में व्यापक आंदोलन की रणनीति भी बनाई जा सकती है। इस अवसर पर सर्राफा एसोसिएशन अध्यक्ष कृष्ण चंद्र अग्रवाल, पवन अग्रवाल, सुनील वर्मा, प्रमोद वर्मा, बालाजी अग्रवाल, श्रीकांत अग्निहोत्री, दामोदर त्रिपाठी, सितांशु अग्रवाल, सत्येंद्र कुमार पांडेय, मनऊ अग्निहोत्री, ग्रीष अग्रहरि, गोलू अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *