Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
नगर पालिका परिसर में दिया धरना, फाइल आगे बढ़ाने की अपील
FATEHPUR NEWS: अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद दिव्यांग कल्याण सहायता समिति के बैनर तले शनिवार को नगर पालिका परिषद बिंदकी परिसर में धरना प्रदर्शन किया गया। समिति के पदाधिकारियों ने मोहल्ला पुरानी बिंदकी स्थित मां ज्वाला देवी मंदिर के समीप प्रस्तावित महाराणा प्रताप पार्क के निर्माण की मांग उठाई।
धरने के दौरान समिति के प्रबंधक जितेंद्र मिश्रा उर्फ अष्टावक्र ने कहा कि पार्क निर्माण के लिए स्थान पूर्व से निर्धारित है, किंतु संबंधित फाइल नगर पालिका द्वारा अभी तक पूर्ण कर आगे नहीं भेजी गई है। उन्होंने मांग की है कि आवश्यक लिखापढ़ी शीघ्र पूरी कर फाइल अग्रसारित की जाए, ताकि पार्क निर्माण का कार्य प्रारंभ हो सके। वहीं समिति के जिला अध्यक्ष बलराम सिंह ने चेतावनी दी कि यदि पार्क निर्माण की प्रक्रिया में देरी की गई तो समिति अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन के लिए बाध्य होगी। समिति ने कहा कि पार्क निर्माण से क्षेत्र के बच्चों, बुजुर्गों और दिव्यांगजनों को सुरक्षित एवं सुविधाजनक सार्वजनिक स्थल उपलब्ध होगा। धरना प्रदर्शन में राकेश कुमार, दीवान सिंह, नवाब सिंह, सर्वेश पटेल, कल्लू मास्टर, सीमा देवी, छेद्दी देवी, आशा देवी, लक्ष्मी देवी एवं सुनीता देवी सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।