Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
जल ही जीवन है, हर बूंद की कीमत समझें :जयकुमार सिंह जैकी
FATEHPUR NEWS: बिंदकी विधायक जय कुमार सिंह जैकी ने नगर पालिका परिषद की पाइप पेयजल योजना के निर्माण कार्य हेतु भूमि पूजन कर फावड़ा चलाकर कार्य का शुभारंभ किया। कार्यक्रम कुंवरपुर रोड स्थित मंडी समिति के निकट जल संस्थान पंप नंबर-3 कैंपस में आयोजित हुआ। इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक जय कुमार सिंह जैकी ने कहा कि जल अत्यंत अनमोल संसाधन है और “जल ही जीवन है”। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति को पानी की एक-एक बूंद का महत्व समझना चाहिए। योजना के पूर्ण होने के बाद नगरवासियों को पेयजल की बेहतर और सुविधाजनक आपूर्ति सुनिश्चित होगी, जिससे लोगों को स्वच्छ पेयजल के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। वहीं नगर पालिका परिषद की चेयरमैन राधा साहू ने कहा कि सभी सभासदों एवं नगरवासियों के सहयोग से नगर में निरंतर विकास कार्य कराए जा रहे हैं। उन्होंने विश्वास दिलाया कि पेयजल योजना से नगर की मूलभूत सुविधा और मजबूत होगी। कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देने का संकल्प दोहराया गया। कार्यक्रम में चेयरमैन प्रतिनिधि विजय कुमार साहू उर्फ काजू साहू, अधिशासी अधिकारी कृष्ण चंद्र पांडेय, राजस्व निरीक्षक रविंद्र कुमार सोनकर, अवर अभियंता योगेश गुप्ता एवं आराधना पटेल सहित अनेक जनप्रतिनिधि व गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। इसके अलावा भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष रमाकांत त्रिपाठी, भाजपा नेता बलराम सिंह चौहान, वीरेन्द्र दुबे, अनिल गुप्ता, चार्ली, गोलू गुप्ता, डल्ली पांडे, राम प्रकाश लोहिया, दिनेश तिवारी, लक्ष्मीचंद्र उर्फ मोना, ओमर अरविंद भारतीय, सभासद आनंद सोनकर, महेंद्र साहू, रामबाबू सोनकर, मोतीलाल निषाद, मिलर्स एवं गल्ला व्यापार समिति के अध्यक्ष शिवम गुप्ता, भाजपा महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष रन्नो गुप्ता, सोमवती निषाद, स्वाति ओमर, रचना हुसैन, मंजू साहू, पंकज यादव, अनूप अग्रवाल, सुजीत उमराव, अंकित द्विवेदी, शैलेश मिश्रा, भूर सिंह, संदीप उमराव, दिनेश सोनकर, सुधीर यादव, विनोद कुमार, सत्यम अग्रवाल, प्रवीण दीक्षित, बृजेश मिश्रा, अनुराग मिश्रा, रविंद्र पांडे, मुकेश, राम सिंह, राम प्रकाश साहू, रामखेलावन, जावेद, गौरी प्रसाद, मुरारी, जगजीवन, राहुल, सुरेश कुमार सहित बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।