Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
ओटीएस योजना की समय सीमा 28 फरवरी, छूट का लाभ लेने की अपील
FATEHPUR NEWS: उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित एकमुश्त समाधान योजना 28 फरवरी 2026 को समाप्त होने जा रही है। योजना के अंतिम चरण में बिजली विभाग ने बकायेदारों के खिलाफ सख्ती शुरू कर दी है। सुल्तानपुर घोष 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र के अंतर्गत शोहदमऊ गांव में अवर अभियंता (जेई) की मौजूदगी में उपभोक्ताओं से बकाया जमा कर छूट का लाभ लेने की अपील की गई। उपखंड अधिकारी तृतीय पीयूष कुमार सोनकर के नेतृत्व में चलाए गए अभियान के दौरान बकायेदारों एवं अवैध कनेक्शन (कटिया) धारकों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए लगभग छह घरों के बिजली कनेक्शन काट दिए गए। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि ओटीएस योजना के तहत उपभोक्ताओं को सरचार्ज में छूट का अवसर दिया जा रहा है, जो 28 फरवरी को समाप्त हो जाएगा। उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील की कि समय रहते अपना बकाया बिल जमा कर योजना का लाभ उठाएं, अन्यथा नियमानुसार कठोर कार्रवाई जारी रहेगी। अभियान के दौरान अवर अभियंता पीयूष कुमार सोनकर, गोपीनाथ, लाइनमैन मनोज कुमार विश्वकर्मा, हलीम अहमद, रामनारायण साहू, बचोले, ओमप्रकाश, रवि सिंह, सोनू मौर्य सहित विभागीय कर्मचारी उपस्थित रहे।