Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
घटना के बाद जिम्मेदारी तय करने में उलझी कछवां पुलिस
MIRZAPUR NEWS: (शाहिद वारसी) थाना विंध्याचल क्षेत्र के कंतित निवासी तौफीक (40) के साथ शुक्रवार की देर रात लूट की वारदात हो गई। सवारी बनकर आए बदमाश ने पहले औराई चलने के लिए ई-रिक्शा बुक किया, फिर रास्ते में अपने साथियों को बुलाकर चालक को नशीला पदार्थ खिलाकर बेहोश करके ई-रिक्शा लेकर फरार हो गए। सूत्रों के मुताबिक,तौफीक रात करीब 12 बजे स्टेशन पर सवारी के इंतजार में खड़े थे। तभी एक अज्ञात युवक उनके पास पहुंचा और औराई चलने की बात कही। भाड़ा तय होने के बाद तौफीक उसे लेकर औराई के लिए रवाना हो गए। जैसे ही वह औराई पहुंचे, ई-रिक्शा में बैठे युवक ने अपने चार अन्य साथियों को बुला लिया। सभी ने मिलकर तौफीक के साथ जबरदस्ती करते हुए उन्हें नशीला पदार्थ खिलाकर बेहोश कर दिया। इसके बाद बदमाश ई-रिक्शा लेकर फरार हो गए। कुछ देर बाद सड़क किनारे बेहोश पड़े तौफीक पर एक राहगीर की नजर पड़ी। उसने उनके मोबाइल से परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और तौफीक को जिला मंडलीय चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए उन्हें बीएचयू के लिए रेफर कर दिया। बताया जा रहा है कि औराई से करीब छह किलोमीटर आगे वारदात को अंजाम दिया गया। परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी, लेकिन कछवां पुलिस ने घटना स्थल को लेकर असमंजस जताते हुए उन्हें निवास क्षेत्र के थाने में ही लिखित सूचना देने को कहा गया।