ई-रिक्शा चालक को नशीला पदार्थ खिलाकर लूटा, बीएचयू में इलाज के दौरान मौत

MIRZAPUR NEWS:  (शाहिद वारसी)  थाना विंध्याचल क्षेत्र के कंतित निवासी तौफीक (40) की शनिवार की देर रात इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों के मुताबिक उन्हें नशीला पदार्थ खिलाकर लूट की वारदात को अंजाम दिया गया था। गंभीर हालत में उन्हें पहले जिला मंडलीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया, जहां से चिकित्सकों ने उन्हें इलाज के लिए बीएचयू रेफर कर दिया था। बीएचयू में उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। परिजनों के मुताबिक,शुक्रवार देर रात तौफीक रेलवे स्टेशन पर सवारी का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान एक अज्ञात युवक ने औराई चलने के लिए उनका ई-रिक्शा तय किया। भाड़ा तय होने के बाद वह उसे लेकर रवाना हुए। परिजनों के अनुसार औराई पहुंचने पर उक्त युवक ने अपने चार अन्य साथियों को बुला लिया। सभी ने मिलकर तौफीक को जबरन नशीला पदार्थ खिला दिया, जिससे वह बेहोश हो गए। इसके बाद बदमाश ई-रिक्शा लेकर फरार हो गए। कुछ देर बाद सड़क किनारे बेहोश पड़े तौफीक को एक राहगीर ने देखा और उनके मोबाइल से परिजनों को सूचना दी। परिजन मौके पर पहुंचे और उन्हें अस्पताल ले गए। बिगड़ती हालात को देखते हुए से उन्हें रेफर कर दिया गया। लेकिन उनकी जान नहीं बचाई जा सकी।
    परिजनों का आरोप,इस घटना की सूचना पुलिस को दी, लेकिन कछवां पुलिस ने घटना स्थल को लेकर असमंजस जताते हुए जहां से उन्हें निवास क्षेत्र के थाने में ही लिखित सूचना देने को कहा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *