जस्टिस एसएन द्विवेदी एकादश को मिली जीत

फोटो:संगम प्रीमियर लीग में आदित्य मौर्य को मैन ऑफ द मैच देते इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष आरके ओझा

PRAYAGRAJ NEWS:  जस्टिस एसएन द्विवेदी एकादश ने चीफ जस्टिस एचएन सेठ एकादश को तीन विकेट से हराकर आनंद शुक्ला एवं मुश्ताक अली ट्रॉफी के लिए खेली जा रही संगम प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता में पूरे अंक प्राप्त किए। केपी कॉलेज मैदान पर रविवार को खेले गए मैच में चीफ जस्टिस एचएन सेठ एकादश ने पहले खेलकर 39 ओवर में 179 रन (सतेंद्र यादव 50, सत्येंद्र यादव 31, हर्षित जी सहाय 29, राहुल निषाद 21, आदित्य मौर्य 3/29, सुब्रत प्रसाद तिवारी 3/35, श्लोक चतुर्वेदी 2/27, राहुल राजपाल 1/35) बनाए। जवाब में जस्टिस एसएन द्विवेदी एकादश ने 38.2 ओवर में 7 विकेट पर 182 रन (हर्ष शर्मा 57 नाबाद, राहुल राजपाल 30 नाबाद, सुमित अग्रवाल 23, आदित्य मौर्य 22, देवांश पाठक 21, राहुल निषाद 3/30, अभिनव सिंह, धीरज मिश्रा, शिवांश सिंह एक-एक विकेट) बना लिए। आदित्य मौर्य को इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष आरके ओझा ने मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया। प्रतियोगिता में सोमवार को चीफ जस्टिस अमिताव बनर्जी एकादश का मुकाबला जस्टिस एएन वर्मा एकादश से होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *