Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
डीएम की मौजूदगी में सांसद प्रमोद तिवारी व विधायक मोना ने एल्युमीनियम प्लांट का किया समारोहपूर्वक लोकार्पण
PRATAPGARH NEWS: रानीगंज कैथौला क्षेत्र के भटनी में रविवार को राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता प्रमोद तिवारी तथा विधायक एवं कांग्रेस विधानमण्डल दल की नेता आराधना मिश्रा मोना ने जिलाधिकारी शिवसहाय अवस्थी की मौजूदगी में पचास करोड़ से अधिक लागत से निर्मित वत्स क्राफ्ट मेटल्स एल्युमीनियम एक्सट्रूजन मैन्युफैक्चरिंग प्लांट का समारोहपूर्वक उदघाटन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ ग्रेटर नोएडा से आये बवली महराज जी के वैदिक मंत्रोच्चारण के मध्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। प्रख्यात गायिका अनन्या सिंह व भजन गायक सत्येन्द्र पाठक के गणेश वंदना तथा स्वागत गान से समारोह का मनमोहक शुभारंभ हुआ। बतौर मुख्य अतिथि राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता प्रमोद तिवारी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार को बढ़ावा देने के लिए लघु उद्योगो को रामपुरखास में सशक्त वातावरण मिलेगा। उन्होने कहा कि इस प्लांट से चार सौ परिवारों को रोजगार का बेहतर अवसर मुहैया होना क्षेत्र के लिए बड़ी उपलब्धि है। सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा कि बिजली तथा पानी व सड़क के क्षेत्र में उपलब्ध संसाधनों के साथ आने वाले दिनों में यह क्षेत्र प्रस्तावित अमेठी-ऊँचाहार रेल परियोजना से भी संतृप्त नजर आयेगा। विशिष्ट अतिथि जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी ने कहा कि जिले के उद्यमी विकास के लिए ऐसी फैक्ट्रियांे की स्थापना लोक कल्याणकारी है। डीएम ने कहा कि उद्यम के क्षेत्र में प्रोत्साहन के लिए प्रतापगढ़ में विधि के शासन के वातावरण को सुदृढ़ रखा जाएगा। उन्होने इस फैक्ट्री के संचालन को बदलते प्रतापगढ़ के विकास की मजबूत कड़ी कहा। अध्यक्षता करते हुए विधायक एवं कांग्रेस विधानमण्डल दल की नेता आराधना मिश्रा मोना ने कहा कि सुरक्षा तथा ढांचागत विकास एवं वृहद योजनाओं के संचालन के जरिए रामपुरखास के विकास को रोजगारपरक मजबूती प्रदान की जाएगी। विधायक मोना ने धर्मसम्राट स्वामी करपात्री जी का स्मरण करते हुए कहा कि रामपुरखास के विकास का वैभव लोक शांति व सम्मान की चमक लिए हुए है। निदेशक सत्य प्रकाश शर्मा व विजेन्द्र कुमार शर्मा तथा संयोजक बाल मुकुन्द तिवारी ने राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी, विधायक आराधना मिश्रा मोना व जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी को संस्थान की ओर से बुकें व मोमेण्टो प्रदान कर सम्मानित किया। निदेशक सत्य प्रकाश ने फैक्ट्री में तीन सौ करोड़ सालाना टर्नओवर के साथ क्षेत्रीय करीब चार सौ लोगों को रोजगार समेत विभिन्न लाभप्रद जानकारियां प्रदान की। संचालन अधिवक्ता ज्ञानप्रकाश शुक्ल ने किया। उदघाटन समारोह में जानी मानी भोजपुरी स्टार नेहा सिंह, हास्य कलाकार बताशा चाचा व सिनेस्टार अवधेश मिश्रा की प्रस्तुतियों पर भी बड़ी संख्या में मौजूद लोग मंत्रमुग्ध दिखे। आभार प्रदर्शन सह संयोजक राकेश चतुर्वेदी व डा0 नागेन्द्र अनुज ने किया। इस मौके पर प्रतिनिधि भगवती प्रसाद तिवारी, जिपंस लालजी यादव व रघुनाथ सरोज, सुनील शर्मा, रमेश कुमार त्रिपाठी, संजय त्रिपाठी, विवेक पाण्डेय, शैलेन्द्र कुमार शुक्ल, डिब्बन लाल शर्मा आदि रहे।