Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
KAUSHAMBI NEWS: सैनी कोतवाली क्षेत्र के अजुहा कस्बे में हिस्सा बांट को लेकर पट्टीदारों ने पीड़ित के साथ मारपीट कर चोटिल कर दिया और जान से मारने की धमकी देने लगे, पीड़ित की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है। सैनी कोतवाली क्षेत्र के अजुहा कस्बे के वार्ड नं दो निवासी महंत लाल पुत्र फेरम ने सैनी पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि शनिवार की सुबह सात बजे के करीब हिस्सा बांट को लेकर उसके विपक्षी गाली गलौच कर मारपीट कर चोटिल कर दिया और जान से मारने की धमकी देने लगे। पीड़ित की शिकायत पर अजुहा चौकी पुलिस ने धनराज , छेद्दन , बिंदु व रामा के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर कार्यवाही में जुट गई है।