Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
सिराथू की जनता का हित, विकास और खुशहाली मेरी प्राथमिकता: अजय सोनी
KAUSHAMBI NEWS: रविवार 22 फरवरी को सिराथू ब्लॉक के उदहिन बुजुर्ग चौराहा के पास उदहिन बुजुर्ग व्यापार मंडल अध्यक्ष समेत तमाम लोगों ने समर्थ किसान पार्टी के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य अजय सोनी का माल्यार्पण और लड्डू खिलाकर धूमधाम से सम्मान, अभिनंदन किया और उनके द्वारा अफजलपुरवारी से कानपुर और प्रयागराज के लिए नई रोडवेज बस चालू कराए जाने पर खुशी जताई। इस अवसर पर सबसे पहले लोगों ने उनके द्वारा जनहित में किए गए संघर्ष के परिणामस्वरूप अफजलपुरवारी से उदहिन चौराहा होकर प्रयागराज एवं कानपुर के लिए रोडवेज बस चालू कराए जाने पर उनकी सराहना की और आम जनता के लिए निरंतर कार्य करने पर उनका आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर अजय सोनी ने कहा कि संपूर्ण सिराथू क्षेत्र की जनता का हित, विकास और खुशहाली ही मेरी प्राथमिकता है। मैं किसानो, बेरोजगारों, गरीबों, व्यापारियों और आम जनता के हित में सदैव संघर्ष किया हूं और आगे भी करता रहूंगा। इसी के साथ अजय सोनी ने कहा कि रोडवेज बस चालू कराए जाने के लिए काफी सालों से मैं लगातार संघर्ष कर रहा था अब जाकर कामयाबी हासिल हुई है। इस अवसर पर उदहिन बुजुर्ग व्यापार मंडल अध्यक्ष विनीत केसरवानी, उपाध्यक्ष डॉ राजेंद्र प्रसाद, ज्ञान केसरवानी, बबलू केसरवानी, जीतू केसरवानी, विजय सोनी, बालचंद्र सोनी, कुलदीप श्रीवास्तव, शिवभूषण तिवारी, कमलेश दुबे, छविनाथ तिवारी, राम प्रसाद मौर्य, राकेश दिवाकर, बिंदा प्रसाद पाटीदार, ओम प्रकाश मौर्य आदि मौजूद रहे।