ट्रैक्टर से मिट्टी ले जाने को लेकर हुई मारपीट के आरोप में कोर्ट के आदेश पर चार के विरुद्ध केस

KAUSHAMBI NEWS:  सैनी कोतवाली क्षेत्र के स्थानीय कस्बे में डेढ़ माह पहले ट्रैक्टर से मिट्टी ले जाने को लेकर पड़ोसियों ने पीड़ित के साथ मारपीट कर चोटिल कर दिया और धमकी देने लगे, पीड़ित की शिकायत पर कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज कर सैनी पुलिस जांच में जुट गई है। सैनी कोतवाली क्षेत्र के मुराईन का पुरवा निवासी कल्लू पुत्र सूरज पाल मौर्य ने कोर्ट को दिए गए शिकायती पत्र के हवाले से बताया कि 30 दिसंबर की सुबह नौ बजे के करीब वह घर के सामने से ट्रैक्टर से मिट्टी ले जा रहा था, इस दौरान मोहल्ले के कुछ विलक्षियों से आपसी कहासुनी हो गई, जिसके बाद विपक्षी गाली गलौच कर मारपीट करने लगे, बीच बचाव में भाई अमृत लाल , पुत्र रंजीत , भतीजे प्रदीप कुमार व दिलीप कुमार चोटिल हो गए, पीड़ित के मुताबिक जिसके बाद वह कार्यवाही हेतु सैनी थाना गया जहां कोई कार्यवाही नहीं हुई। पीड़ित की शिकायत को संज्ञान में लेते हुए कोर्ट के आदेश पर सैनी पुलिस ने दीपक , मोहन , अंकित व उदयभान के विरुद्ध केस दर्ज कर कार्यवाही में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *