घर के सामने कचड़ा डालने से मना करने पर विपक्षी ने की मारपीट, शिकायत

KAUSHAMBI NEWS: सैनी कोतवाली क्षेत्र के ऊंचरावा का मजरा खड़कपुर गांव की एक महिला का आरोप है उसके घर के सामने कचड़ा डालने से मना करने पर विपक्षी गाली गलौच कर मारपीट कर चोटिल कर दिया, पीड़ित महिला की शिकायत पर सैनी पुलिस जांच में जुट गई है। सैनी कोतवाली क्षेत्र के ऊंचरावा का मजरा खड़कपुर गांव निवासी रीना देवी पत्नी पीतम्बर राजपूत ने पथरावा चौकी पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि उसके पड़ोसी गृह के सामने पड़ी जमीन पर मवेशी बांधते हैं और घर के सामने रास्ते में कचड़ा डालते हैं, रीना का आरोप है कि जिसका विरोध कर विपक्षी गाली गलौच कर मारपीट कर धमकी देने लगे। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस जांच में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *