पुलिस का विशेष स्वच्छता अभियान हर थाने में चला सफाई महाअभियान

एसपी राजेश कुमार के निर्देशन में पुलिसकर्मियों ने किया श्रमदान, प्रत्येक रविवार चलेगा अभियान

KAUSHAMBI NEWS:  रविवार को पुलिस विभाग द्वारा विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार के कुशल नेतृत्व में जिले के समस्त थानों, पुलिस चौकियों एवं कार्यालयों में एक साथ व्यापक सफाई अभियान संचालित किया गया।अभियान के अंतर्गत पुलिसकर्मियों ने श्रमदान करते हुए थाना परिसर, कार्यालय भवन, अभिलेख कक्ष, शस्त्रागार, मालखाना, हवालात तथा आवासीय परिसरों की गहन साफ-सफाई की। परिसर में एकत्रित कूड़ा-करकट का समुचित निस्तारण कर सभी स्थानों को स्वच्छ एवं सुव्यवस्थित बनाया गया। इस पहल का मुख्य उद्देश्य पुलिस विभाग में स्वच्छ, अनुशासित एवं सकारात्मक कार्य वातावरण स्थापित करना है। साथ ही “स्वच्छता ही सेवा” के संदेश को व्यवहार में उतारते हुए पुलिसकर्मियों ने अपने कार्यस्थल एवं आसपास नियमित स्वच्छता बनाए रखने का संकल्प लिया।पुलिस अधीक्षक द्वारा निर्देशित किया गया कि स्वच्छता एक निरंतर चलने वाली प्रक्रिया है, इसलिए सभी थाना एवं कार्यालय परिसरों को सदैव साफ-सुथरा रखा जाए। उन्होंने कहा कि यह अभियान अब प्रत्येक रविवार को नियमित रूप से संचालित किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *