Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
FATEHPUR NEWS: शहर स्थित बाजपेई पाली क्लीनिक में 22 जनवरी 2026 को निशुल्क मेगा हेल्थ कैंप का आयोजन किया गया, जिसमें 650 से अधिक मरीजों का सुपर स्पेशलिस्ट डॉक्टरों द्वारा परामर्श, पैथोलॉजी जांच एवं दवा वितरण किया गया। कैंप में मरीजों को निशुल्क दवाइयां प्रदान की गईं तथा फिजियोथेरेपिस्ट एवं डाइटिशियन द्वारा भी निःशुल्क परामर्श दिया गया। कैंप में रीजेंसी हॉस्पिटल के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने सेवाएं दीं। इस दौरान हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. ए.के. त्रिवेदी, चेस्ट एवं श्वसन रोग विशेषज्ञ डॉ. राजीव कक्कड़, पेट, पित्त एवं लिवर रोग विशेषज्ञ डॉ. मयंक मैरूद्र, मस्तिष्क एवं तंत्रिका तंत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. ए.ए. हाशमी तथा शुगर रोग विशेषज्ञ डॉ. विभा यादव ने मरीजों को निशुल्क परामर्श दिया। पत्रकारों से बातचीत में डॉक्टर अनुराग वाजपेई ने बताया कि समय पर विशेषज्ञ से परामर्श लेने पर अधिकांश रोगों का प्रभावी उपचार संभव है। उन्होंने कहा कि किसी भी बीमारी को जटिल होने से पहले पहचानना और उपचार कराना जरूरी है। इस दौरान डॉक्टर उत्कर्षा वाजपेई (रिप्रोडक्टिव मेडिसिन विशेषज्ञ) ने बताया कि निःसंतान दंपतियों को विशेषज्ञ से सलाह अवश्य लेनी चाहिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि आम धारणा के विपरीत अधिकतर मामलों में साधारण उपचार से ही सफलता मिल जाती है, जबकि सीमित मामलों में ही आईवीएफ जैसी उन्नत तकनीकों की आवश्यकता पड़ती है। कैंप के सफल आयोजन से क्षेत्र के लोगों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिला और बड़ी संख्या में मरीजों ने संतोष व्यक्त किया।