सिद्ध पीठ मोटेश्वर महादेव मंदिर में नंदी भगवान की मूर्ति स्थापना

निकली भव्य शोभायात्रा

FATEHPUR NEWS: शहर स्थित सिद्ध पीठ मोटेश्वर महादेव मंदिर में नंदी भगवान की मूर्ति स्थापना का कार्यक्रम विधि-विधान के साथ संपन्न हुआ। स्थापना उपरांत भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जो मोटे महादेवन से प्रारंभ होकर बांके बिहारी मंदिर तक पहुंची और पुनः मंदिर परिसर में वापस आकर संपन्न हुई। धार्मिक अनुष्ठान के बाद नंदी भगवान की मूर्ति को मंदिर परिसर में स्थापित किया गया। कार्यक्रम के समापन पर श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर भाजपा कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल मौजूद रहे। कार्यक्रम में पूर्व भाजपा विधायक सदर विक्रम सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष मुख लाल पाल, ब्लॉक प्रमुख भिटौरा अमित तिवारी, पूर्व जिला अध्यक्ष मनोज शुक्ला, धनंजय द्विवेदी, अमित शिवहरे, विक्रम सिंह चंदेल, संजय गुप्ता सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। मंदिर स्थापना स्थल पर विमल कांत तिवारी, रवि शंकर मिश्रा, अचल त्रिपाठी, मीना सोनी, रजनी गुप्ता, महानंद रामलीला कमेटी के अध्यक्ष, सखी श्रीवास्तव, ज्योति केसरवानी, अमित श्रीवास्तव तथा कार्यक्रम संयोजक इंजीनियर गौरव शुक्ला सहित अन्य सहयोगियों की सक्रिय भागीदारी रही। पूरे कार्यक्रम में धार्मिक उत्साह और श्रद्धा का वातावरण बना रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *