Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश
FATEHPUR NEWS: जहानाबाद कस्बे में रविवार को आयोजित जन चौपाल में विधायक राजेंद्र पटेल ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं और संबंधित विभागीय अधिकारियों को शीघ्र समाधान के निर्देश दिए। मोहल्ला चौक स्थित बिहारी जी विद्या मंदिर में आयोजित इस जन चौपाल में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। विधायक ने एक-एक कर लोगों की शिकायतें सुनीं तथा मौके पर मौजूद अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण सुनिश्चित करने को कहा। चौपाल के दौरान पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने विधायक का आभार व्यक्त किया। उन्होंने विधानसभा में प्रश्नकाल के दौरान कोड़ा-जहानाबाद को तहसील बनाए जाने का मुद्दा उठाने पर धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम में भाजपा मंडल संयोजक डॉ. ओम प्रकाश पाल, पूर्व ब्लॉक प्रमुख सुतीक्ष्ण सिंह, संतोष बाजपेई, दीपू ओमर, विश्वास गुप्ता, जय सिंह सांगा, भारत सिंह सेंगर, अभिषेक गुप्ता, श्रेयांश गुप्ता, डॉ. प्रकाश यादव, रामकरण सिंह, कामिनी चौहान, मालती वर्मा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।