भमरिया से समुदवां मार्ग निर्माण कार्य का विधायक ने पूजा पाठ कर किया शिलान्यास

MIRZAPUR NEWS: रविवार को विधानसभा-मड़िहान मे विकासखंड-राजगढ़ के चुनार राजगढ़ मार्ग 8‌ किमी पर भमरिया से समुदवां मार्ग (विशेष मरम्मत कार्य लागत)₹86.60लाख एवं कार्यदाई संस्था लोक निर्माण विभाग के तहत लंबाई 4.40 किमी मार्ग का पूर्व मंत्री एवं मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल ने पूजा पाठ कर शिलान्यास किया। जानकारी के अनुसार,इस मार्ग की मांग बहुत दिनों से ग्रामीणों द्वारा की जा रही थी, इसके बन जाने से स्कूल अस्पताल एवं बाजार जाने में काफी सहूलियत होगी,ग्रामीण एवं क्षेत्रवासी काफी खुश दिखे और विधायक रमाशंकर पटेल को धन्यवाद दिया।
    इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष चंद्रमणि सिंह एवं लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता एवं अवर अभियंता सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *