Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
MATHURA NEWS: दीनदयाल उपाध्याय सेवा प्रतिष्ठान का दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन मथुरा में संपन्न हुआ सम्मेलन का शुभारंभ पंडित दीनदयाल जी के और भारत माता के चित्रपट पर माल्यार्पण और दीप प्राज्वलनके साथ हुआ। इसके बाद महिला सामाजिक कार्यकर्ता नीरा सिन्हा ने अपनी टीम के साथ वंदे मातरम गायन की प्रस्तुति की। मंचासीन अतिथियों के स्वागत के बाद कार्यक्रम महामंत्री पीके मिश्रा द्वारा वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की गई। राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रवीण मिश्रा द्वारा अपने उद्बोधन में कहां गया कि वर्तमान समय में प्रत्येक विश्वविद्यालय में एक दीनदयाल शोध पीठ संस्थान की स्थापना होना जरूरी है ।और प्रतिष्ठान इस दिशा में आगे बढ़ेगा।क्योंकि आज भारत देश मे जो परिवर्तन दिख रहा हैं उसमें दीनदयाल जी की विचार धारा की योजनाओं के कारण यह सम्भव हुआ है। सेवा प्रतिष्ठान के प्रयासों से ही सभी राज्य सरकारों ने गो पालकों के लिये 50₹ प्रतिदिन प्रति गाय अनुदान मिलता है। ऐसी योजना लागू की।उन्होंने संगठन के विस्तार पर जोर दिया और प्रतिष्ठान के सेवा कार्यो से अवगत कराया। आय व्यय का बार्षिक विवरण एवं पिछले कार्यो का विवरण राष्ट्रीय महामंत्री संगठन सुधांशु वास्तव द्वारा प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम में मंच पर राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रवीण मिश्रा, आशा सिंह कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष,महामंत्री कार्यक्रम पीके मिश्रा, विनोद उनियाल राज्यमंत्री का दर्जा प्राप्त उत्तराखंड से,शचि अग्रवाल राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला प्रभाग,मथुरा इकाई से कार्यक्रम अध्यक्ष सुभाष सैनी रहे। दूसरे सत्र में मंच पर राष्ट्रीय अध्यक्ष,राष्ट्रीय महामंत्री के साथ ही मथुरा से राज्यसभा सांसद तेजवीर सिंह भी रहे साथ ही राष्ट्रीय अध्यक्ष युवा प्रभाग अनिल शुक्ला एवं आर के छारी व दिवाकर मिश्रा की उपस्थिति भी रही। तेजवीर सिंह ने दूसरे सत्र में बोलते हुये दीनदयाल के बचपन के अनेक प्रसंग सुनाए जो दीनदयाल की सादगी पूर्ण जीवन की प्रेरणा का स्त्रोत है। कार्यक्रम में मथुरा इकाई से रासबिहारी अग्रवाल,सुभाष सैनी,मदन मोहन राजपूत,अजय कुमार अग्रवाल,योगेश उपध्य्याय (आवा), प्रदीप बेंदील, आशीष अग्रवाल,सौरभ अग्रवाल,सन्दीप अग्रवाल,मोहित अग्रवाल,बाबूलाल सैनी,नरेंद्र गौतम,रजनीश जैन एडवोकेट,नीरज अग्रवाल, ताराचंद अग्रवाल आदि रहे। कार्यक्रम का संचालन अजय कुमार अग्रवाल व योगेश उपध्य्याय (आवा) ने संयुक्त रूप से किया।