Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
BALRAMPUR NEWS: कमाल खान (ब्यूरो प्रमुख) आपको बताते चलें कि 58 श्रावस्ती लोकसभा के बलरामपुर जिले में हर घर जल जीवन मिशन द्वारा बलरामपुर जिले समेत पूरे श्रावस्ती लोकसभा में पानी टंकी बनाई गई है और पाइप लाइन दौड़ाई गई है जिसमें अधिकतर कार्य अधूरे पड़े हैं कही पानी टंकी आधा बना है तो कही पूरा बना है कही पाइप लाइन बिछाया गया है तो कही वह भी नहीं किया गया है जहां टोटी लग भी गई है वहां जल आपूर्ति अनियमित है इन सभी समस्याओं को दूर करवाने हेतु पूर्व सांसद प्रत्याशी युगल किशोर शुक्ल एडवोकेट द्वारा दिनांक 22 जनवरी 2026 को आई जी आर एस किया था जिसका संदर्भ संख्या40018226001164 है जिसमें विकास खण्ड हर्रैया सतघरवा के ग्राम पंचायत सिरहिया के सिरहिया ग्रामीण पाइप लाइन पेयजल योजना का जिक्र करते हुए बताया कि जल जीवन मिशन के बोर्ड पर कार्य पूर्ण होने की तिथि 24 सितम्बर 2024 दिखाया गया है प्रोजेक्ट की लागत 193.80 लाख रुपए दिखाया गया फर्म का नाम मेसर्स दारा ईको प्रोटेक्शन जे बी अंकित है जिसपर 19 फरवरी 2026 को निस्तारण किया गया जिसका संदेश 21 फरवरी 2026 की रात में मिला, सम्बंधित आख्या में बताया गया कि ग्राम सिरहिया में पाइप पेय जल योजना निर्माणाधीन है वर्तमान में उक्त पेयजल योजना पर निर्माण कार्य धनाभाव में बंद है सम्बंधित फर्म द्वारा ससमय मुख्यालय से धनाबंटन के उपरांत 3 सप्ताह के अंदर प्रारंभ करा दिया जाएगा। अवशेष निर्माण कार्यों को 3 माह के अंदर कराते हुए ग्राम सिरहिया में जलापूर्ति प्रारंभ करा दिया जाएगा, यह जानकारी उत्तर प्रदेश जल निगम (ग्रामीण) के अधिशाषी अभियंता खण्ड कार्यालय बलरामपुर द्वारा दिया गया।