Pratapgarh: कैरियर एकेडमी, अचलपुर में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर भव्य विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन

राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर आज कैरियर एकेडमी, अचलपुर में भव्य विज्ञान प्रदर्शनी एवं विज्ञान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी विद्यालय में विज्ञान दिवस बड़े उत्साह एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। वर्ष 2026 की थीम “Women in Science: Catalysing Viksit Bharat” के अंतर्गत यह आयोजन विशेष रूप से महिला वैज्ञानिकों के महत्वपूर्ण योगदान को समर्पित रहा

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच, नवाचार की भावना तथा विज्ञान के प्रति रुचि को प्रोत्साहित करना था। इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने विभिन्न विज्ञान मॉडलों, प्रयोगों एवं परियोजनाओं के माध्यम से अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्रदर्शनी में विज्ञान से संबंधित अनेक रोचक एवं ज्ञानवर्धक मॉडल प्रस्तुत किए गए, जिन्हें देखने के लिए बड़ी संख्या में अभिभावकों एवं आगंतुकों ने सहभागिता की।

विद्यार्थियों ने आत्मविश्वास के साथ अपने-अपने प्रोजेक्ट्स का प्रस्तुतीकरण करते हुए उनके वैज्ञानिक सिद्धांतों को सरल एवं प्रभावी भाषा में समझाया, जिसकी उपस्थित जनों ने सराहना की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं विद्यालय के प्रबंधक श्री शशांक पाण्डेय ने प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को प्रमाण-पत्र वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया।

अपने संबोधन में उन्होंने विज्ञान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि विज्ञान मानव जीवन के समग्र विकास का आधार है और विद्यार्थियों को वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाकर देश के विकास में सक्रिय योगदान देना चाहिए। उन्होंने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए विद्यार्थियों, अभिभावकों तथा विद्यालय के समस्त स्टाफ का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षकगण सुजीत मिश्रा, अजय, आकाश, शमी, विपुल पाण्डेय, चिया माविकल, मधु सिंह, विशाखा श्रीवास्तव, कीर्ति सोनी एवं स्वाती शुक्ला सहित अन्य स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे और कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

यह विज्ञान प्रदर्शनी विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक एवं ज्ञानवर्धक सिद्ध हुई तथा विज्ञान के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए उन्हें प्रोत्साहित करने वाली रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *