घर-घर पहुंची ईद की मुबारकबाद, भाईचारे का दिया संदेश

प्रतापगढ़। ईद-उल-फितर के पावन अवसर पर जिले में खुशियों का माहौल देखने को मिला। लोगों ने एक-दूसरे के घर पहुंचकर ईद की मुबारकबाद दी और आपसी प्रेम व सौहार्द का संदेश फैलाया।
इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष विक्रम सिंह (PWD) व विशाल सिंह प्रधान प्रतिनिधि मलाक व जिला पंचायत सदस्य मलाक ने गहरौली स्थित वकील अहमद के निवास पर पहुंचकर ईद की बधाई दी। इस दौरान वकील अहमद व उनके पुत्र मोहम्मद अनस व चाचा अकिल अहमद, हामिद इब्राहिम, अपसर अली ने अतिथियों का गर्मजोशी से स्वागत किया।
मौके पर सभी लोगों ने आपसी भाईचारे, एकता और सौहार्द को बनाए रखने का संकल्प लिया। मेहमानों का पारंपरिक सेवइयों और मिठाइयों से सत्कार किया गया।
ईद के इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने देश में अमन-चैन, तरक्की और खुशहाली के लिए दुआ भी की।
#EidUlFitr #EidMubarak #Pratapgarh #GangaJamuniTehzeeb #Brotherhood #UnityInDiversity #Peace #Harmony #FestivalOfJoy #Seviyan #IndianCulture #HinduMuslimUnity #AmanChain #Khushhali #Togetherness

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *