सुप्रीम कोर्ट के फैसले से कोहड़ौर चेयरमैन को राहत, समर्थकों में जश्न

प्रतापगढ़। टाउन एरिया कोहड़ौर की चेयरमैन शीतला कोरी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। देश की सर्वोच्च अदालत ने उनके निर्वाचन को वैध ठहराते हुए दायर याचिका को खारिज कर दिया। कोर्ट के इस फैसले के बाद क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई।


निर्णय की जानकारी मिलते ही शीतला कोरी के समर्थक उत्साहित हो उठे। विभिन्न स्थानों पर मिठाई बांटी गई और जमकर जश्न मनाया गया। समर्थकों ने इस फैसले को न्याय की जीत बताते हुए एक-दूसरे को बधाई दी।


मामले में चेयरमैन प्रतिनिधि किशन सोनी की भूमिका भी अहम रही। उन्होंने कोर्ट में मजबूती से पक्ष रखा, जिसके बाद फैसला शीतला कोरी के पक्ष में आया।


फैसले के बाद कोहड़ौर सहित आसपास के इलाकों में सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। माना जा रहा है कि अब नगर क्षेत्र में विकास कार्यों को नई गति मिल सकती है।

#प्रतापगढ़ #कोहड़ौर #ब्रेकिंगन्यूज़ #सुप्रीमकोर्ट #शीतलाकोरी #चुनावफैसला #न्यायकीजीत #राजनीति #UPNews #PratapgarhNews #BreakingNews #SupremeCourt #ElectionNews #LocalNews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *