Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

प्रतापगढ़ के लेखपाल कॉलोनी स्थित कैरियर एकेडमी स्कूल के प्रांगण में चल रही नौ दिवसीय संगीतमय श्रीराम कथा के छठे दिन आज भक्ति का सागर उमड़ पड़ा। कथा व्यास पूज्य श्री मुक्तामणि शास्त्री जी महाराज ने भगवान श्रीराम और माता सीता के पावन ‘विवाह प्रसंग’ का अत्यंत मार्मिक और सजीव वर्णन किया। कथाव्यस श्री मुक्तामणि शास्त्री जी के मुखारविंद से श्री राम-सीता विवाह के प्रसंग को सुनकर श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे और पूरा वातावरण ‘जय श्री राम’ के उद्घोष से गुंजायमान हो गया। इस मंगलकारी अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय भक्तों और गणमान्य नागरिकों ने सम्मिलित होकर कथा का रसपान किया और दिव्य आरती में भाग लेकर पुण्य लाभ अर्जित किया।